Kohramlive desk : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन जब्त की है। एक व्यक्ति को अरेस्ट भी किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ आंकी गई है।
ट्रॉली बैग के अंदर छुपाई गई थी हेरोइन
एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को बुधवार को रोका गया। इसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला। डीआरआई अधिकारी के अनुसार, हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था। आरोपी केरल का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
संदिग्ध गतिविधियों के कारण हुआ शक
एयपोर्ट कर्मचारियों के अनुसार, संदिग्घ गतिविधियों को देखकर केरल के व्यक्ति पर शक हुआ। जब ट्रॉली बैग की जांच करने की बात कही गई तो वह घबड़ा गया। वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद वहां खड़े मौजूद कर्मियों ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद भी जब उसने कुछ नहीं बताया तो ट्रॉली बैग की जांच की गई। जांच के दौरान हेरोइन की बरामदगी हुई। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। डीआरआई के अधिकारी जब्त हेरोइन के सैंपल को जांच के लिए लेबोरेट्री भेजेंगे।
इसे भी पढ़ें : सनकी शख्स का थाईलैंड में कोहराम, पत्नी बच्चे सहित 34 को भून खुद को भी मिटा डाला
इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने विजयादशमी पर हिमाचल के लोगों को दी बड़ी सौगात, एम्स का किया लोकार्पण
इसे भी पढ़ें :चारों धामों के कपाट बंद करने का ऐलान, जानिए Date
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग
इसे भी पढ़ें :सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान








