Kohramlive : बिहार में एक ऐसा गांव है, जहां हर घर से एक फौजी निकलता है। यह गांव छपरा (Bihar Chandawpur Village) से 45 किलोमीटर मांझी प्रखंड का चंदवपुर गांव है। सारण के इस गांव के ज्यादातर लोगों को आर्मी में जाना भाता है। इस गांव में रहनेवाले सैनिक हजारी शाह ने मीडिया से कहा कि गांव के हर घर से तीन चार लोग फौज में हैं। कारगिल युद्ध में भी इस गांव के कई लोग शामिल हुये थे। उनके पूर्वज भी आर्मी में थे और चार-पांच पीढ़ी से इस गांव के लोग आर्मी में जाकर देश की सेवा करते आ रहे हैं।
स्थानीय कुछ बाशिंदों का कहना है कि यहां के लोग अपने बेटों को पूर्वजों की कहानी सुनाते हैं और उन्हें फौज में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। यही वजह है कि यहां के लोग बड़ी संख्या में फौज में भर्ती हुये हैं। यहां के एक स्थानीय युवक अमन सिंह ने बताया कि पैसे कमाने के लिए प्राइवेट और सरकारी नौकरियों में बहुत विभाग है, लेकिन हमारे गांव के लड़के आर्मी में जाने का जज्बा रखते हैं, वहीं ज्यादातर लोग आर्मी में ही जाते हैं। वर्तमान समय में ग्रामीणों की मदद से एक कमेटी बना कर यहां के युवाओं के लिये खास इंतेजाम किये गये हैं, ताकि गांव के लोगों को फौज में जाने की तैयारी में मदद मिल सके।
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…












