spot_img
spot_img
spot_img

हेमंत सोरेन स्पेन-स्वीडन में बजायेंगे झारखंड का डंका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जैसे कोई मजदूर अपने हुनर को दुनिया तक ले जाने निकलता है, वैसे ही CM हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से झारखंड के सपनों को यूरोप की सरजमीं तक ले जाने निकल पड़े हैं। उनकी मंजिल स्पेन और स्वीडन होगी। CM का मकसद उद्योग, ऊर्जा और साझेदारी का नया सूरज उगाना है। उनके साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव एवं निजी सलाहकार अजय कुमार सिंह गये हैं। इन सभी के साथ में एक सपना गया, झारखंड को वैश्विक मानचित्र पर चमकता सितारा बनाना। झारखंड की धरती से निकला लौह, अब यूरोपीय निवेश से पिघलकर आर्थिक भविष्य गढ़ेगा। इस यात्रा के दौरान स्पेनिश कंपनियों को झारखंड का रोडमैप मिलेगा। वहीं, पॉलिसी सपोर्ट और PPP मॉडल का न्यौता। B2B मीटिंग्स होंगी, औद्योगिक मेल होंगे, और रणनीतिक सहयोग के पुल बनेंगे। इस यात्रा का अगला पड़ाव होगा स्वीडन —जहां इनोवेशन और टेक्नोलॉजी की जमीन पर झारखंड की संभावनाएं बोई जायेंगी।

झारखंड निवेशकों की पसंदीदा धरती क्यों?

यह राज्य केवल खनिजों का भंडार नहीं, बल्कि टाटा, अडानी, वेदांता और लिंडे जैसे बड़े नामों का केंद्र बन चुका है।
2024 में भारत और स्पेन का व्यापार 8.78 अरब डॉलर तक पहुंचा — और झारखंड अब इस रिश्ते में नई ऊर्जा जोड़ने जा रहा है।

क्यों खास है ये यात्रा?

इस बार बात सिर्फ घूमने की नहीं, Foreign Direct Investment (FDI) लाना लक्ष्य हैः

  • स्टील और धातु क्षेत्र
  • पारंपरिक व नवीकरणीय ऊर्जा
  • स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर
  • उन्नत मैन्युफैक्चरिंग

इसे भी पढ़ें :पार्टी दफ्तर में जोरदार हुआ स्वागत, क्या बोले CM हेमंत… जानें

इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...