spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हेमंत सरकार फिर पहुंचेगी आपके द्वार, कब से… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। आगामी 24 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन बरहेट, साहेबगंज के गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय इश कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर 2023 तक चलाया जाएगा। इन शिविरों में योजनाओं से अबतक वंचित जरूरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। राज्यभर के 4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर लगाए जायेंगे। लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील युवा सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम शुरु किया गया था।

तीसरी बार हो रहा आयोजन

यहां याद दिला दें कि राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर पर पहली बार आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया था। पंचायत स्तर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने और जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्पॉट पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी। इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दो चरणों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भी लाखों लोगों के आवेदन का शत प्रतिशत निबटारा हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता और उपयोगिता को देखते हुए राज्य सरकार ने चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।

नई और पूर्व से संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा

पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में नई योजना यथा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक – आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन/परिमार्जन, आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा। कुछ मामलों में उपरोक्त योजना के तहत आवेदन भी लिए जाएंगे, जिसका समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री का होगा भ्रमण

आयोजित शिविर के क्रम में सीएम हेमंत की मौजूदगी में प्रत्येक जिले में किसी निश्चित तिथि को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां लाभान्वितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिसंपत्तियों का वितरण तथा योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए कैश ट्रांसफर (DBT) / चेक का वितरण होगा। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, अबुआ बीर दिशोम अभियान अंतर्गत पुराने अथवा नव सृजित वन पट्टों का वितरण समेत अन्य योजनाओं लाभ लाभुकों को मिलेगा।

कल्याण मंच के जरिए मिलेगा लाभ

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों को निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित लाभ/परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चलाए गए अभियान के तहत अभियान में निर्मित जाति प्रमाण पत्रों को लेमिनेट करवा कर शिविरों में बांटा जाएगा। छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण होगा। स्वयं सहायता समूह/क्लस्टर सदस्यों के बीच आई कार्ड और धोती/साड़ी/लूंगी एवं कंबल का वितरण होगा।

इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट कराने में माहिर कॉरी ढेर…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...