मां काली के दरबार में “हेमंत-कल्पना” ने मांगी दुआ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में आस्था की एक नई सुगंध घुली, झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन और उनकी जीवनसंगिनी कल्पना सोरेन ने मां काली के चरणों में आज माथा टेका। भक्ति और विश्वास से भरा यह पल, राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण की भावना का संदेश दे गया। CM हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ काली मंदिर सर्वोदय हाट बोहरा पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां काली का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रों और घंटियों की ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री दंपति ने राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने झारखंड में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और समृद्धि के लिए मां काली से आशीर्वाद मांगा। पोड़ैयाहाट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस काली मंदिर की विशेष मान्यता है। स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। मुख्यमंत्री का यहां आना भी जनता के साथ जुड़ाव और परंपरा के सम्मान का संदेश देता नजर आया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...

युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से...

लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर...

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के...