हेमंत-कल्पना ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, समारोह बना यादगार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : गोड्डा की मिट्टी आज रिश्तों की गर्माहट और शुभकामनाओं की मुस्कान से महक उठी। राजनीति के व्यस्त दौर से समय निकालकर CM हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा पहुंचे। यहां वे विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुये। मुख्यमंत्री दंपति ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुये उनके जीवन में प्रेम, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुस्कुराहट, शुभकामनाएं और आत्मीय मुलाकातों के बीच यह पल सभी के लिये यादगार बन गया। समारोह में विधायक प्रदीप यादव के पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। गांव-शहर से आये लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर इस पारिवारिक खुशी में सहभागिता की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...

युवाओं को परोस रहा था ‘जहर’, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से...

लालपुर के डी-कोर मॉल पार्किंग में फा’यरिंग, मची अफरा-तफरी…

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डी-कोर...

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था BS का काला कारोबार, जंगल से 5 अरेस्ट… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के...