spot_img
spot_img

केवल ठगा-छला, झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमंत सरकार : मरांडी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”20 सितम्बर से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा कामयाब रही। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संथाल परगना प्रमंडल के भोगनाडीह और गिरिडीह के झारखंड धाम से परिवर्तन यात्रा शुरू की गयी थी। आगामी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा खत्म होगी। इसमें PM नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। करीब 6 हजार किलोमीटर की लंबी परिवर्तन यात्रा को जनता का अपार समर्थन हासिल हुआ।” यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का। उन्होंने मीडिया से कहा कि यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड तक गयी है और लगभग 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। इस परिवर्तन यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता जैसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता शरीक हुये। वहीं, अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुये। इस यात्रा के दरम्यान आम लोगों ने कहा कि वे हेमंत सोरेन को पहचान चुके हैं। परिवर्तन यात्रा अकल्पनीय, अद्भुत और अविस्मरणीय है।

अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता केवल ठगा-छला है, वहीं सरकार लूट और भ्र्ष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हो गयी है। साइकिल वितरण योजना में 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव सामने है तब जनता को ठगने के लिये दाना डाल रही है, लेकिन जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। हेमंत सरकार किसी भी काम को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ नहीं करती है। मरांडी ने कहा कि सरकार ने गुजरे पांच वर्षों तक राज्य की खनिज संपदा कोयला, बालू, पत्थर को दलाल और बिचौलियों के साथ मिलकर लूटा है। जनजातीय जमीन का सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हुआ है। सेना की जमीन को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा। कोलकाता से जमीन का फर्जी कागज बनाकर उसे बेचा गया। साइकिल वितरण योजना में बच्चों को घटिया किस्म की साइकिल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...