Palamu : पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के महुआखाला जंगल से एक नरकंकाल मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। नरकंकाल अलग-अलग कई हिस्सों में बंटा हुआ है। मौके पर मिले कपड़े और कुछ अन्य चीजों को पहचान कर लेने का दावा करते हुये कहा गया कि यह नरकंकाल राकेश मिश्रा का है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर खुर्द का रहनेवाले राकेश मिश्रा बीते 10 मई से रहस्यमय ढंग से गायब था। सोमवार को जंगल में गये कुछ ग्रामीणों की नजर नरकंकाल पर पड़ी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अबतक के अनुसंधान से यह बातें सामने आई है कि राकेश मिश्रा को अंतिम बार यानी 10 मई को दो लोगों के साथ एक दुकान में दारू खरीदते हुये देखा गया था। राकेश के घरवालों का इल्जाम है कि राकेश का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :बेल पर निकले केजरीवाल फिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मंत्री की फिर बढ़ी रिमांड…
इसे भी पढ़ें :रांची में बार के अंदर सटाकर मा’र दी गोली, फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें :मॉल में तैनात गार्ड की मौ’त के बाद बवाल…
इसे भी पढ़ें :सेना प्रमुख को मिला एक महीने का सेवा विस्तार…
इसे भी पढ़ें :घात लगाकर रिटायर्ड IAS की पत्नी को मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें







