spot_img
spot_img
spot_img

मेयर चुनाव में ‘हेवीवेट’ एंट्री, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने भरा नामांकन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस बार ‘हेवीवेट’ प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी होने के नाते, सुधा गुप्ता के पास राजनीतिक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क है, जो उन्हें इस चुनाव में मजबूती देता है। नामांकन से पहले उनके आवास पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जहां पति बन्ना गुप्ता ने कार का गेट खोलकर उन्हें विदा किया। सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित रंकनी मंदिर और मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। भीड़ और रैली से बचते हुये उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई, ताकि जनता को जाम जैसी परेशानी न हो। नामांकन प्रक्रिया में समाज के हर वर्ग के लोग मौजूद रहे, जो उनके सर्वधर्म समभाव और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है। सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि बेटियों, माताओं और परिवारों के सम्मान और अधिकार के लिए है। उनका लक्ष्य नगर निगम को संवेदनशील, जवाबदेह और जनता-केंद्रित बनाना है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...