spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की धरती इन दिनों बादलों की मेहरबानी से भीगी हुई है। मानसून पूरे रंग में है और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, बारिश की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने चेताया है, 3 जुलाई को बारिश की ये सौगात कुछ जिलों के लिए भारी पड़ सकती है। लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ इन जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-बरस की आशंका है। येलो अलर्ट जारी है, यानी सावधानी जरूरी है।

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद बताते हैं कि इस बार मानसून की चाल थोड़ी नाटकीय है। चाईबासा से गुजरती मानसून ट्रफ पूरे झारखंड में भीगने का संकेत दे रही है। कहीं हल्की बौछारें, तो कहीं तेज मूसलाधार। चाईबासा में बीते 24 घंटों में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान का मिजाज भी बदला-बदला है। गोड्डा सबसे गर्म (34.1°C) और लातेहार सबसे ठंडा (21.4°C) रहा।

अब तक झारखंड में 382.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 85% ज्यादा है और रांची व पूर्वी सिंहभूम तो जैसे बादलों की खास पसंद बन गये हैं। यहां 649 मिमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...