spot_img

गर्मी तपाने के लिए तैयार, जारी हो गया लू का अलर्ट… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है, और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 7 और 8 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

लू का असर इन राज्यों में होगा

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 8 अप्रैल तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 40-42 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा 5 से 9 अप्रैल तक सौराष्ट्र, कच्छ, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लू चलने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में बारिश से राहत

वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है, और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 6 से 10 अप्रैल तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र में भी मौसम में बदलाव हो सकता है और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक करें, हल्के कपड़े पहनें, और लू से बचने के उपाय करें।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...