Kohramlive : अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों ने आज दोपहर ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बैरक नंबर 9 में 45 साल का कैदी श्रवण सोनी और 25 साल का कैदी फरदीन गांजा बंद था। श्रवण की तबीयत खराब का बोल उन्होंने अधिकारी को अंदर बुलाया। इसके बाद ब्लेड और नुकीले सरिये से हेड कॉन्स्टेबल राजेश के कान के पीछे और हिप पर दनादन कई वार किये। अधिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागे। लहूलुहान कॉन्स्टेबल को JLN हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं 3 घंटे बाद श्रवण को भी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि जेल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। वहीं से सरिया चुराया गया होगा। वहीं ब्लेड दाढ़ी बनाने वाला है। दोनों कैदी हत्या की कोशिश और तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मामले में जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली दौरे पर CM चंपई सोरेन, झारखंड भवन को लेकर कही यह बात… जानें
इसे भी पढ़ें : भारतीय टीम की मलेशिया में शानदार जीत…
इसे भी पढ़ें :थानेदार लाइन हाजिर, सु*साइड नोट में क्या बता गईं महिला वकील… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज बढ़िया धूप, फिर बरसेंगे मेघ… जानें कब
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सात इंस्पेक्टर इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :एक ही रात 14 क्वार्टर में भयानक चोरी
इसे भी पढ़ें : कायदे-कानून से ऊपर, फायरिंग करने वालों का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 7 थानेदारों का तबादला, दीपक सिंह चौपारण के नये थानेदार
इसे भी पढ़ें :लोडेड देशी कट्टा के साथ मुकेश धराया






