Koderma : एक ही रात कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के 14 स्टाफ क्वार्टर में भयानक चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने वैसे क्वार्टर्स को टारगेट किया, जिनमें रहनेवाले स्टाफ नाइट ड्यूटी पर गये थे या फिर किसी और वजह से क्वार्टर से बाहर थे। अज्ञात चोरों ने बंद क्वार्टर के दरवाजे को लॉक तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी अलमारी, लॉकर, दीवान और पलंग के अंदर बॉक्स में रखे सारे कीमती सामान बटोर लिये। वहीं, सारे सामान को बिखेर दिया। कैश और गहने जेवरात पर हाथ साफ किया गया। चोरी हुई सामानों की कीमत का सही लेखा-जोखा अब तक सामने नहीं आ सका है, पर अनुमान है कि यह चोरी चौंकाने वाली हो सकती है। एक क्वार्टर में रहने वाले दंपती के परिवार में शादी होने होनी थी, इससे पहले ही चोर शादी के जेवरात और कैश लेकर भाग गये। पुलिस चोरों को खोज निकालने के लिये संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। खबर है कि एक क्वार्टर के बाहर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के इस इलाके में खलबली, रोकना पड़ा ट्रेनों का परिचालन… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं दंगल की छोटी बबीता…
इसे भी पढ़ें : घमासान टक्कर में एक के ऊपर एक, फिर… देखें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने सरेआम बीवी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें
इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी को ले अलर्ट मोड में रांची पुलिस, SSP ने दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : कुलदीप चौधरी चाईबासा के नये DC, जाधव विजया गईं बोकारो…
इसे भी पढ़ें : बोकारो में एनकाउंटर, 100 से ज्यादा राउंड चली गोलियां… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से












