खुद को अफसर बता बेवा के घर में घुसा, फिर पुलिस ने जो कुछ किया… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : खुद को आयकर अधिकारी बताकर चार लोग बेवा एम मेरी के घर में घुस गये। वहीं घर में रेड करने के नाम पर उनके घर से कीमती जेवरात और नकद 8 हजार रुपये बटोर कर भाग निकले। बेवा एम मेरी का घर (मकान संख्या 135) जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंडरागोड़ा लाईन टोला में पटेल बगान मेट्स इंडिया कंपनी के पास है। उनके पति का नाम स्व. जार्ज है। आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरे एक सूमो गाड़ी से आये थे। चारों की बोलचाल और पहनावा भी किसी अधिकारी की तरह ही मिलता-जुलता था। चारों के चले जाने के बाद बेवा एम मेरी को उनकी हरकत पर शक हो गया। उन्होंने सबकुछ जमशेदपुर के पुलिस कप्तान किशोर कौशल को बताया। दक्ष और कर्मठ IPS माने जाने वाले किशोर कौशल को यह जानने में यह देर नहीं लगी कि एम मेरी के घर में घुसने और कीमती जेवरात ले जाने वाले फर्जी अधिकारी हैं, चारों लुटेरे को खोज निकालने के लिये रूरल SP की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से लुटेरों तक पहुंच गये। चारों को अरेस्ट कर लिया गया। इनके नाम अजय पूर्ति, कांडे तिरिया, कमलेश तिरिया और प्रमित पूर्ति बताये गये। इनके पास से एक सूमो गाड़ी, एक काले रंग का स्कॉर्पियो, एक ब्रेजा गाड़ी, काले रंग का दो बैग, घर में सेंधमारी करने के औजार, मोबाइल फोन एवं कपड़े मिले। इस कांड का खुलासा करने में ASP सुमित अग्रवाल, जादूगोड़ा अंचल के इंस्पेक्टर इन्द्रदेव राम, थानेदार संजीव कुमार झा, सुंदरनगर के थानेदार प्रभात कुमार, मुसाबनी के थानेदार अंचित कुमार, SI अमित कुमार मुर्मू, हर्ष कुमार साह, दीपेश कुमार, हवलदार कामता प्रसाद एवं सिपाही पंंकज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : कुछ ही देर में रजरप्पा मंदिर के पास होगा अद्भुत नजारा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज की लास्ट डेट… आज

इसे भी पढ़ें : BEML में निकली बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी…

इसे भी पढ़ें : अक्टूबर में किस राशि का सितारा रहेगा बुलंद… जानें यहां

इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में आज बत्ती रहेगी गुल… जानें

इसे भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल बना कानून, महामहिम से मिली मंजूरी…

इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…

इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...