Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग(Hazaribagh) के बड़कागांव के 13 माइल पुल के पास हाइवा को जला इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। गुजरे 23 घंटे के अंदर इस कांड का खुलासा कर लिया गया। बीते 22 अप्रैल की रात अपराधियों ने हाइवा गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया।
Hazaribagh में SIT टीम का गठन
बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT ने टेक्निकल सेल की मदद से चंदौल गांव के हथिया पत्थर जंगल में छापामारी कर चार बदमाशों को धर दबोचा। इनके पास से हथियार, जिंदा गोलियां, पर्चे एवं मोबाइल फोन मिले। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि ये सभी राहुल दुबे गिरोह के लिये काम कर रहे थे। उनका मकसद इलाके में दहशत फैलाना था।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!












