spot_img
spot_img

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा हमला नहीं देखा : ट्रंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें थम गईं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई का परदा उठाया। उन्होंने कहा कि हवा, जमीन और समुद्र से ऐसा शानदार हमला किया गया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी ने नहीं देखा। ट्रंप ने साफ कहा कि जब तक सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक वेनेजुएला का संचालन अमेरिका करेगा। इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी को उन्होंने अमेरिकी सैन्य शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया। मादुरो की गिरफ्तारी पर ट्रंप बोले, यह अमेरिकी इतिहास में सैन्य शक्ति और क्षमता का सबसे आश्चर्यजनक, प्रभावी और शक्तिशाली प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के लोगों के लिये शांति, स्वतंत्रता और न्याय चाहता है, चाहे वे देश में हों या अमेरिका में रह रहे हों और अपनी मातृभूमि लौटना चाहते हों।

कराकस के दिल में हमला, सैन्य किला ध्वस्त

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने कराकस के बीचों-बीच स्थित एक बेहद मजबूत सैन्य किले पर हमला किया, ताकि मादुरो को न्याय के कटघरे तक लाया जा सके। इस ऑपरेशन की तुलना उन्होंने ईरान के खिलाफ हुये परमाणु लक्ष्यों वाले अभियानों से की। ट्रंप ने दावा किया कि इस कार्रवाई में वेनेजुएला की पूरी सैन्य क्षमता निष्क्रिय हो गई। अमेरिका की विशेष विशेषज्ञता के चलते ऑपरेशन के दौरान कराकस की बत्तियां बुझा दी गईं। उन्होंने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में नार्को-आतंकवाद के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। तेल कारोबार पर ट्रंप ने बड़ा दावा किया कि वेनेजुएला का तेल उत्पादन लगभग ठप था। अब हमारी सबसे बड़ी तेल कंपनियां वहां जायेंगी, अरबों डॉलर खर्च करेंगी, जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करेंगी और मुनाफा कमायेंगी। ट्रंप बोले, “जरूरत पड़ती तो हम दूसरा, कहीं ज्यादा बड़ा हमला करने को तैयार थे। लेकिन पहली ही रात की सफलता के बाद शायद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

अमेरिका की जमीन पर चलेगा मुकदमा

ट्रंप ने कहा कि मादुरो एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का सरगना था, जो अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी करता था। मादुरो और उसकी पत्नी अमेरिकी न्याय की पूरी ताकत का सामना करेंगे। वे अभी एक जहाज पर हैं, जो न्यूयॉर्क जा रहा है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में ट्रंप ने दो टूक कहा कि वेनेजुएला के तेल पर लगा बैन पूरी तरह लागू रहेगा। मादुरो के साथ जो हुआ, वही अंजाम दूसरों का भी हो सकता है। उन्होंने घोषणा की “तानाशाह और आतंकवादी मादुरो चला गया। लोग आजाद हैं, वे फिर से आजाद हैं। ट्रंप ने अंत में कहा कि दूसरे देशों को तेल चाहिये तो हम बेचेंगे। बहुत ज्यादा बेचेंगे। वे खुद उत्पादन नहीं कर पा रहे थे, अब दुनिया हमारे तेल की ओर देखेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...