MUNGER : कोरोना संकट के दौरान प्रतिबंध के साथ बिहार में शादी की इजाजत दी गई है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर इस दौरान भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है। कार्रवाई नहीं होने के कारण लॉकाडाउन के बावजूद शादियों में अधिक भीड़ हो रही है। ताजा मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शादी समारोह में स्अेज पर देशी कट्टा से एक युवक फायरिंग कर रहा है। गांव में कैलाश पंडित की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग हुई है। आरोपी ने फायरिंग करने के बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
Read More :चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर अलर्ट, गया-पटना से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द
आरोपी ने ही अपलोड किया वीडियो
जानकारी के अनुसार, धरहरा प्रखंड के अमारी गांव में सोमवार की रात वरमाला के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। वीडियो में फायरिंग करने वाला शख्स की उम्र काफी कम है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। हेमजापुर थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Read More :झारखंड में 3 जून तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां














