KohramLive : मध्य प्रदेश के हरदा इलाके में आज भयंकर हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आसपास के करीब 70 घरों में आग लग गई। खबर लिखे जाने तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, 100 से ज्यादा लोग जख्मी होने की खबर है। ब्लास्ट दिन के करीब 11 बजे हुआ। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। हर तरफ लोग चीख-चित्कार रहे थे। फैक्ट्री के आसपास लाशें बिछी थी। मिली जानकारी के अनुसार बेतरह जख्मी करीब 30 लोगों को हरदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ब्लास्ट की चपेट में आने से उधर से गुजरने वाले राहगीर अपनी गाड़ियों सहित इधर-उधर फेंका गये। ब्लास्ट की फैली खबर के बाद वहां रेस्क्यू का काम शुरु कर दिया गया है। प्रशासन ने सैंकड़ों घर खाली करवा दिये। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। ब्लास्ट कैसे हुआ, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
#MadhyaPradesh के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 की गई जान, 100 से ज्यादा जख्मी pic.twitter.com/fb7pXaN0tO
— KohramLive (@KohramLive) February 6, 2024
इसे भी पढ़ें : अंचल निरीक्षको का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले यह जरूर जान लें…
इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों








