spot_img

कंप्‍यूटर के मुकाबले हाथ से लिखने वाले बच्चों की तेज होती है याददाश्त

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिकी वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हाथ से लिखने वाले बच्चे कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में ज्यादा सीखते और याद रखते हैं। अमेरिका की नॉर्वेगियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने रिसर्च में यह दावा किया है। पेन-पेपर इस्तेमाल करने पर दिमाग के सेंसरी-मोटर हिस्से में एक्टिविटी बढ़ती और ध्यान केंद्रित करना आसान होता है। यह एक्टिविटी भाषा सीखने और ध्यान केंद्रित करने में मददगार होती है।

इसे भी पढ़ें :15 फरवरी से होगी परीक्षाएं, वायरल मैसेज पर न करें भरोसा…

हाथ से लिखने का तरीका वयस्कों के लिए भी फायदेमंद

रिसर्च के दौरान, वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि हाथ से लिखने का तरीका वयस्कों के लिए भी फायदेमंद है। किसी कंटेंट को लिखने के बाद वे इसे ज्यादा बेहतर याद रख सकेंगे। यह रिसर्च अमेरिका की नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक टीम ने की।

इसे भी पढ़ें :आरआरबी की परीक्षा में 15 दिसंबर के बाद आएंगे बदलाव

20 छात्रों की ब्रेन एक्टिविटी का अध्ययन

दरअसल, अमेरिका के 45 राज्यों के स्कूलों में बच्चों को हैंडराइटिंग सिखाना अनिवार्य नहीं है। बच्चों की ज्यादातर पढ़ाई कंप्यूटर पर ही होती है। इसे देखते हुए रिसर्च टीम ने नेशनल गाइडलाइन्स को सुझाव दिया है कि बच्चों के लिए कुछ हैंडराइटिंग भी कराई जाए। उन्हें हैंडराइटिंग के लेसन दिए जाएं। प्रोफेसर एड्रे वेन डेर मीर और उनकी टीम सालों से हैंडराइटिंग के फायदों को लेकर शोध कर रही है। मीर ने 2017 में 20 छात्रों की ब्रेन एक्टिविटी का अध्ययन किया था।

कई पैरेंट्स बच्चों की बिगड़ी लिखावट को लेकर भी परेशान रहते हैं। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए कुछ आसान टिप्स हैं, जिनसे राइटिंग सुधारने के साथ सुंदर भी बनाई जा सकती है।

ऐसे सुधारें बच्चों की हैंडराइटिंग

  • पेंसिल या इंक पेन से लिखने की प्रैक्टिस करें।
  • पेंसिल को थोड़ा सा ऊपर से पकड़कर अपना नाम लिखने की कोशिश करें।
  • लिखते समय कोहनी-कलाई हिले, कंधा नहीं।
  • रेत, चावल या अनाज के ढेर पर उंगलियों से लिखने की प्रैक्टिस करें।
  • बहुत कसकर कभी पेन या पेंसिल ना पकड़ें।
  • लाइन वाले पेपर पर ही लिखें।
  • अलग-अलग अक्षरों की प्रैक्टिस करें।
  • लिखने की स्पीड कम करें।
  • कैलियोग्राफी पेन से प्रैक्टिस करें।

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने कहा, नहीं टलेंगी यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षाएं

इसे भी पढ़ें :

JAC Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ा अपडेट…

Ranchi : झारखंड में 2027 की मैट्रिक, इंटर, मध्यमा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

बैंकिंग में बंपर भर्ती, 13,706 पदों पर मौका…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी...

JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक…

Ranchi : JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ा अपडेट…

Ranchi : झारखंड में 2027 की मैट्रिक, इंटर, मध्यमा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

बैंकिंग में बंपर भर्ती, 13,706 पदों पर मौका…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी...

JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक…

Ranchi : JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा...