Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में उप प्रिसिंपल के कमरे में रखे एक अलमीरा से 1 करोड़ 14 लाख 99 हजार 990 रुपये मिले। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा का दावा है कि ये रूपये चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मतदान में धन-बल का उपयोग करने के मकसद से रखे गये थे। स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के गणेश सिंह साई कॉलोनी का रहनेवाले हैं। सूत्र बताते हैं कि वह रांची के एक प्रत्याशी के बेहद करीबी हैं। इस संबंध में नामकुम थाने में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले एक स्पेशल टीम बनाई गई। इसके बाद स्कूल की घेराबंदी कर यह बेहतरीन कामयाबी हासिल की गई। SSP ने बताया कि रूरल SP सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में गठित इस टीम में DSP अमर कुमार पांडेय, कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सिटी DSP केवी रमण, नामकुम के CO विजय कुमार एवं नामकुम, चुटिया, कोतवाली, टाटीसिल्वे, सुखदेवनगर, डोरंडा के थानेदार एवं पांच सब-इंस्पेक्टर और करीब सौ सशस्त्र बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें