spot_img
spot_img

चला था गुंडा बनने, पुलिस ने क्या किया… जानें हाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : डरा-धमका कर रंगदारी वसूलने में एक्टिव मोस्ट वांटेड सुहेल खान उर्फ सोनू और साथी आशिक अंसारी को गढ़वा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 6 जिंदा गोलियां मिली है। मोबाइल फोन और सिम भी जब्त कर लिये गये हैं। मोस्ट वांटेड सुहेल भागा-भागा फिर रहा था। वह कभी बिहार तो कभी यूपी में पनाह लिया करता था। वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट करता था। इस बात का खुलासा गढ़वा के SP दीपक कुमार पांडेय ने मीडिया के सामने किया।

SP दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि गढ़वा में एक्टिव गुंडा सुहेल खान पहले छोटू रंसाज के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। लंबे समय तक दोनों एक साथ अपराध जगत में एक्टिव रहे। किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया। इसके बाद सुहेल खान उससे अलग होकर अपना एक नया गैंग बना लिया। वहीं रंगदारी वसूलने में एक्टिव हो गया। लूटमार और रंगदारी वसूलना उसकी फितरत बन गई। उसके खिलाफ केवल गढ़वा में करीब 8 संगीन केस दर्ज है। बीते माह जून और अगस्त में सुहेल ने गढ़वा के कई व्यवसायियों को रंगदारी देने के लिये डराया-धमकाया। व्यापारियों में खौफ था। इसके बाद गढ़वा के SDPO अवध कुमार यादव एवं बंशीधर नगर SDPO प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से सुहेल खान और साथी आशिक अंसारी को राजा पहाड़ी इलाके से धर-दबोचा। पुलिस की गठित टीम में बंशीधर नगर के थानेदार नीतीश कुमार सिंह, मझिआंव के थानेदार विवेक पंडित, SI प्रवीण सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें : हॉकी चैंपियनशिप को लेकर सीएम ने की हाई लेवल समीक्षा, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : स्कूल गई छात्रा बेहोशी हालत में मिली, हो गया बड़ा कांड…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...