spot_img
spot_img
spot_img

हॉकी चैंपियनशिप को लेकर सीएम ने की हाई लेवल समीक्षा, क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कामों को प्रदर्शित करेगा। मौका था वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का। यह चैंपियनशिप आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें।

सीएम ने कहा कि इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें। हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर जितनी एलइडी स्क्रीन्स लगी हैं उनकी गुणवत्ता में सुधार करें। सीएम ने कहा कि वैसे पेड़ जो स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए। स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, 24×7 विद्युत प्रकाश का पुख्ता रहे इंतजाम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हॉकी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र में जितनी एलइडी लाइट्स खराब हैं उन्हें जल्द बदलें। चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें। बैठक में सीएम ने स्टेडियम की तैयारी, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टीम के साथ-साथ एंबुलेंस का पुख्ता व्यवस्था रखें।

ये रहे मौजूद

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त अमित कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी, खेल निदेशक सुशांत गौरव, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची एसएसपी चंदन सिन्हा, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह सहित राज्य सरकार एवं हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : गलत इरादे से झारखंड में ली एंट्री, धराये तब खुला राज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...