spot_img

नहीं धराते तो कर जाते बड़का कांड… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : पलामू पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच संदेही डकैतो को कस्टडी में लिया है। उनके पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा, पांच .315 बोर की जिंदा गोलियां, मोबाइल, चाकू और अस्तुरा जब्त किया है। यह लोग लूट की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। इस बात का खुलासा आज सदर SDPO सुरजीत कुमार ने किया। SDPO ने मीडिया को बताया कि पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुट्टी मोड़ के पास कुछ लोग हथियार के साथ इकट्ठा होने वाले हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन के बाद SP ने आगे का टास्क सदर SDPO सुरजीत कुमार को दिया। SDPO की देखरेख में एक टीम गठित की गई। चैनपुर थानेदार रूपेश कुमार दूबे और रामगढ़ थानेदार प्रभात रंजन राय की लीडरशिप में टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी। मौके से एक नाबालिग सहित पांच लोगों शाहरुख खान, इरसाद खान, मो शमशाद और मो मुबारक अंसारी को दबोचा लिया गया। वहीं, हथियार भी जब्त किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनलोगों ने पुलिस को बताया कि रामगढ़ से नावाडीह तरफ आनेवाले हाइवा को रोककर डकैती करने की प्लानिंग थी। वहीं, इस बात का भी खुलासा हुआ कि शाहपुर में हाइवा से 74 हजार रुपये और मोबाइल लूटकांड को भी इन लोगों ने ही अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संदेही डकैतों को दबोचने में सदर SDPO सुरजीत कुमार, चैनपुर थानेदार रूपेश कुमार दूबे, रामगढ़ थानेदार प्रभात रंजन राय, एएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सहित विक्की कुमार, शशि कुमार, महेंद्र महतो, नंदलाल मेहर, दिनेश राम एवं पप्पू कुमार की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : थाने से शराब की चोरी…

इसे भी पढ़ें : ट्रेनिंग कर रहीं ANM-GNM से क्या बोल गये CS… जानें

इसे भी पढ़ें : 4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...