spot_img

ट्रेनिंग कर रहीं ANM-GNM से क्या बोल गये CS… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajiv Singh) : सिविल सर्जन (CS) डॉक्टर साहिल पाल ने एएनएम-जीएनएम से कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी इंप्रूवमेंट आया है। नए-नए तरह की बीमारियां और उनके उपचार, देखभाल, लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के काम किये जा रहे हैं। आप सभी यहां से प्रशिक्षित होकर जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र, सुदूर गांव स्तर पर जाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और उनकी मदद करें। मौका था एएनएम जीएनएम के तीन दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप का। यह वर्कशॉप चाईबासा के सदर अस्पताल नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित की गई थी। सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अधिकतर गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोग ही इलाज के लिए पहुंचते हैं। मानव सेवा से बड़ी सेवा कोई और नहीं है। यह अपनी ड्यूटी के साथ मानव और जन सेवा भी है। इस परीक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समाज के लोगों एवं मरीज तक इसका लाभ पहुंचाने का काम करें।

सिविल सर्जन (CS) डॉक्टर साहिल पाल ट्रेनिंग ले रहीं एएनएम-जीएनएम का हौसला बढ़ाते हुए कहां कि सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ उचित व्यवहार करें, उनका बेहतर इलाज और देखभाल करें। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें।

तीन दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप में एएनएम-जीएनएम को वर्तमान परिपेक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम करने को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रति बैच में करीब 45 एएनएम और जीएनएम को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। कुल 17 ग्रुपों में एएनएम जीएनएम को प्रशिक्षित किया जाना है। जिले के लगभग 750 एएनएम जीएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : 4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…

इसे भी पढ़ें : अगले दो रोज होगी झमाझम बारिश, यहां गिर सकता है ठनका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...