गार्ड निकला बड़का चोर, कहां-कहां खपाया था AC… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गायब हुए 10 AC को पुलिस ने खोज निकाला। अपार्टमेंट का नाम हजारीबाग होम्स प्राइवेट रेसीडेंसी है। इन AC को उड़ाने के इल्जाम में तीन लोगों को धर लिया गया। हजारीबाग सदर डीएसपी महेश प्रजापति ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षा गार्ड था। उसका नाम शिव मनीष राम है। उसने अपने फुफेरे भाई राजीव कुमार और दोस्त राहुल दास के साथ मिल कर यह चोरी की। दोनों भाई हजारीबाग में ही रहते हैं। शिव मनीष कुमार कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बरगड्डा और राजीव सदर थाना क्षेत्र के हुरहुरु फॉरेस्ट कालोनी का रहने वाला है। वहीं, राहुल दास का घर चतरा के ईटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी में है। बीते 7 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया गया था। अपार्टमेंट के मालिक आनंद देव ने सदर बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और चोरों तक पहुंच गई। चोरी की गई सभी AC को अलग-अलग ठिकानों पर छुपा दिया गया था। सभी AC ब्लू स्टार कंपनी के हैं। गार्ड शिव मनीष की निशानदेही पर ओकनी लोहा टोली से 6, राहुल के घर से 2 और रांची के रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम से दो AC बरामद किया गया। रांची में AC बिट्टू ने छुपाया था। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुनें क्या बोले डीएसपी…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची निकली शिव की बारात, हर कोई झूम उठा… देखें

इसे भी पढ़ें : CM ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा

इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्री पर मुकेश अंबानी ने लिया बाबा का आशीर्वाद, दान किये इतना करोड़

इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर

इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...