GIRIDIH : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को कुछ देर के लिए गिरिडीह में रुके। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों से बात करने के बाद उनका काफिला देवघर के लिए निकल गया। बता दें कि शनिवार की सुबह ही राज्यपाल रांची से देवघर के लिए निकले थे। रास्ते में गिरिडीह के परिसदन भवन में रुके थे। उनके स्वागत के लिए जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एएसपी हारिश बिन जमां मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। जिस मार्ग से राज्यपाल गुजरे, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी डटे रहे।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं लीजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम, 78 साल की उम्र में हुआ निधन
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…








