Kohramlive : भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 13 अगस्त को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंचे दामों के कारण कमजोर मांग और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग से बाजार पर दबाव बना। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹437 टूटकर ₹1,54,445 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में भी सोना करीब 0.31% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
चांदी में भी बड़ी गिरावट
सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹836 फिसलकर ₹2,36,999 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में मुनाफावसूली इसका प्रमुख कारण रही, जबकि वैश्विक बाजार में चांदी हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करती रही।
सोना खरीदने से पहले ये 2 बातें जरूर जांचें
BIS हॉलमार्क: हमेशा BIS प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
लाइव रेट मिलायें: खरीदारी से पहले 22K या 24K के दिन के ताजा भाव IBJA रेट से जरूर मिलायें।















