केंद्रीय गृह मंत्री से मिलें गवर्नर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य की विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था, और अन्य समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। गवर्नर ने इस मौके पर ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति केंद्रीय गृह मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।

गवर्नर गंगवार की कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की झलक मिलती है। वे हमेशा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करते हैं। उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। विशेष रूप से नागरिकों से संवाद बढ़ाने, सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

इस पत्रिका में गवर्नर की शैक्षणिक भ्रमण, जनकल्याण, और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। यह पत्रिका राज्यपाल की गतिशील कार्यशैली और राज्य के सतत विकास में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...