Ranchi(Sandeep Banerjee) : राजधानी रांची के BAU के विशाल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला आज खत्म हो गया। दूर-दूर से आये किसानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की चहल-पहल बनी रही। कहीं खेत-खलिहानों की गप्पे हो रही थी, तो कहीं नई तकनीकों के प्रयोग पर मंथन। इसी उत्साह और ऊर्जा के बीच बतौर मुख्य अतिथि गर्वनर संतोष कुमार गंगवार ने सभी किसानों को उन्नत खेती करने पर जोर दिया, वहीं नई तकनीक अपनाने पर बल दिया। बेहतर काम करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, उनकी हौंसला अफजाई की।
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, कांके के विधायक सुरेश बैठा, BAU के कुलपति एससी दुबे, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दिकी, श्यामा प्रसाद वि.वि के कुलपति तपन कुमार सांडिल्य सहित अन्य मौजूद थे। सुनें क्या बोले, अतिथि वक्ता और किसान….
गर्वनर बोले, किसान उन्नत खेती पर जोर दें#kisanmela #JharkhandUpdate #Governor #santoshgangwar #jharkhand #ranchi #BirsakrishiUniversity pic.twitter.com/sj8dnXu8El
— KohramLive (@KohramLive) February 10, 2025










