Khunti : झारखंड के गर्वनर रमेश बैस सपरिवार खूंटी में हैं। घूमने के ख्याल से सपरिवार खूंटी गये गर्वनर रमेश बैस बीते रविवार को पेरवाघाघ फॉल गये। प्रकृति की गोद में बसे पेरवाघाघ फॉल का अद्भुत नजारा देखा। वहीं सोमवार को परिवार के साथ उलुंग पहुंचे। करीब 1 किलोमीटर तक पथरीले राहों में पैदल चल उलुंग जलप्रपात के मुख्य झरना को देख खूब आनंद लिया। पत्थरों से टकराती कोयल नदी की कलकल करती धारा को देख गर्वनर और उनका परिवार का मन गदगद हो गया। परिवार तैराकी का भी आनंद लिया। इससे पहले फॉल पहुंचे गर्वनर रमेश बैस और उनके परिवार का पारंपरिक तरीके से गीत गाकर जोरदार स्वागत किया गया। उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्ते के कारण उनकी कार मुख्य झरना तक नहीं पहुंच पाई। खूंटी के DC शशि रंजन से फॉल से जुड़े कई जानकारियां ली। गर्वनर के खूंटी दौरे को लेकर सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया था।
इसे भी पढ़ें : रांची के कई घरों का तोड़ चुका है ताला, देखें अब क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : पहले धक्का देकर गिराया, फिर गायब हो गये 9 लाख… देखें
इसे भी पढ़ें : तेंदुए के बाद बाघ का अ*टैक, देखें 3 दोस्तों के साथ क्या कर डाला
इसे भी पढ़ें : सह ना सका मामा का ताना, कर डाला बड़का कांड… देखें






