spot_img

रांची के कई घरों का तोड़ चुका है ताला, देखें अब क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में कई घरों का ताला तोड़ने वाले दो बदमाशों को आज धर लिया गया। रांची की अरगोड़ा पुलिस ने दोनों को चोरी करते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रियांश दुबे और मो. महफुज है। दोनों के पास से पांच टूटे हुए ताले और दो लोहे की रॉड जब्त की गई है। बीते रविवार यानी 25 दिसंबर की शाम अरगोड़ा थानेदार बिनोद कुमार के फोन की घंटी बजी। सामने वाले ने बताया कि पटेल चौक के पास एक बंद घर में दो अनजान शख्स गुसे हुए हैं। उस घर के लोग बाहर गये हुए हैं। मिली सूचना पर एक्टिव हुए थानेदार ने गश्ति दल को स्पॉट पर भेजा। बंद घर की घेराबंदी की गई। घर के मेन गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने आसापास के लोगों की मदद ली और घर के अंदर घुस गई। पुलिस पर नजर पड़ते ही वहां मौजूद दो अनजान शख्स भागने लगे। दोनों को घेर कर दबोच लिया गया।

दोनों बदमाशों ने जो खुलासे किए उससे पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि बीते दो महीने से हरमू और आसापास के इलाके के कई घरों का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार 23 साल का प्रियांश दुबे वर्तमान में चुटिया थाना इलाके के कतारी बगान मे रहता है। वह मूल रूप से औरंगाबाद, बिहार के नवीनगर थाना क्षेत्र के पचमो का रहने वाला है। वहीं, 20 साल का मो महफुज अरगोड़ा थाना इलाके के इमली चौक का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें : पहले धक्का देकर गिराया, फिर गायब हो गये 9 लाख… देखें

इसे भी पढ़ें : तेंदुए के बाद बाघ का अ*टैक, देखें 3 दोस्तों के साथ क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें : सह ना सका मामा का ताना, कर डाला बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :

दुनिया में बढ़ा PM मोदी का कद, ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजे गये

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च...

खुला टैंक बना काल, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौ’त…

Gumla : गुमला के भरनो के लोंगा गांव में...

आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव...

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: