रांची : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को परिवार के साथ पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे। राज्यपाल ने पूरे परिवार समेत इस दौरान पतरातू की मनोरम घाटी का भी भरपूर आनंद उठाया। लेक रिसोर्ट में डीसी माधवी मिश्रा, एसपी प्रभात कुमार समेत जिले के कई वरीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राज्यपाल ने परिवार संग पतरातू लेक में वोटिंग का भी मजा लिया। इस दौरान इलाके के विकास को लेकर डीसी से चर्चा भी की।
Read More : “पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक









