Ranchi : राजभवन में आज एक अहम मुलाकात हुई। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री का खास तौर पर आभार जताया। उन्होंने रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर और गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को जनता को समर्पित करने पर धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल यात्रा करना आसान होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने यह भी सराहना की कि झारखंड में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की तेजी से प्रगति गडकरी जी के सतत प्रयासों का ही परिणाम है। अब उम्मीद की जा रही है कि ये परियोजनाएं ना केवल शहरों को जोड़ेंगी, बल्कि गांव-कस्बों को भी नई दिशा देंगी। झारखंड की सड़कों पर अब सिर्फ गाड़ियां नहीं, विकास भी दौड़ेगा।








