- मुख्यमंत्री ने धनबाद के शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम लगभग 512 करोड़ की 224 योजनाओं का किया उदघाटन- शिलान्यास
- सीएम ने ने 20,146 लाभुकों में करीब 97.45 करोड़ रुपए की बांटी परिसंपत्तियां, 175 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
- बोले मुख्यमंत्री, झारखंड का बकाया एक लाख 36 हज़ार करोड़ मिला होता तो लोग गरीबी का दंश नहीं झेलते
DHANBAD : राज्य के हर वर्ग और सबके के हितों को ध्यान में रखकर सरकार विभिन्न योजनाएं बना रही हैं। योजनाओं का लाभ कैसे आपको मिले, इसके लिए लगातार कार्ययोजना बन रही है। हम कागज पर योजनाओं को नहीं बनाते हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को धनबाद में योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों में परिसंपत्तियों का वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपने को लेकर हुए समारोह में ये बातें कही। कहा कि लोगों का दुःख-दर्द और समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं से संबंधित पत्रिका ‘ नई पहल -नई सोच” का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 350. 86 करोड़ रुपए की 118 योजनाओं का शिलान्यास और 161.28 करोड़ रुपए की 106 योजनाओं का उद्घाटन किया। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित 172 युवक-युवतियों समेत 175 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
योजनाओं से जुड़ने का आग्रह
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति को भी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आपके दरवाजे पर आकर सरकार आपको हक और अधिकार दे रही है। आप का भी दायित्व बनता है कि प्रखंड कार्यालय एवं अन्य संबंधित कार्यालय में जाकर योजनाओं की जानकारी लें और उससे जुड़े। आपको आपका अधिकार देने में जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों का दौर शुरू हो चुका है। खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। 32 सालों के बाद कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, जो किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने में सहयोग करेंगे।
सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
मुख्यमंत्री ने समारोह में सरकार की विभिन्न योजनाओं -यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, फूलो -झानोआशीर्वाद योजना , ग्रीन कार्ड योजना और सोना -सोबरन धोती साड़ी वितरण जैसी कई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और इससे जुड़ने को कहा।
आंदोलनकारियों और संघर्ष करने वालों की धरती है धनबाद
सीएम ने कहा कि धनबाद की धरती आंदोलनकारियों और संघर्ष करने वालों की है। वे कई वर्षों से अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। इनकी समस्याओं का कैसे समाधान हो, इस दिशा में सरकार पूरी तत्परता के साथ चिंतन -मंथन कर रही है और बहुत जल्द इसका सकारात्मक नतीजा देखने को मिलेगा। धनबाद अपनी खनिज संपदा के लिए देश -दुनिया में जाना जाता है। लेकिन, यहां के मजदूर कई समस्याओं से घिरे रहे हैं। विस्थापन यहां की सबसे बड़ी चुनौती रही है। अगर पहले की सरकारें इसका समाधान करती रहती तो यह विकराल रूप निर्धारण नहीं करती, लेकिन हमारी सरकार सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से समाधान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
केंद्र पर राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही राज्य का केंद्र सरकार पर लगभग एक लाख 36 हजार करोड़ रुपया बकाया है। अगर यह बकाया मिल जाता तो विस्थापितों को सारी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कठिनाई नहीं आती। इस दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं कोल कंपनियों द्वारा यहां जिन खदानों से कोयला निकाला जा चुका है, उसे भी वापस नहीं किया गया है। अगर यह जमीन हमें वापस किया जाए तो हम इसे रैयतों को वापस कर देंगे, ताकि इसका सदुपयोग हो सके।
लाभुकों को इन महत्वपूर्ण योजनाओं का मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने 20,146 लाभुकों के बीच करीब 97.45 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें महत्वपूर्ण रूप से 3665 लाभुकों के बीच 16.98 करोड़ रूपए का एमटीएस कोल्ड रूम, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत 194 लोगों को लगभग 5.18 करोड़ रुपए की सहायता राशि, 602 लोगों के बीच पीएमईजीपी ,एजुकेशन केसीसी और हाउसिंग लोन के रूप में करीब 9.39 करोड़ रुपए, एनआरएलएम के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और कैश क्रेडिट लिंकेज के रूप में 5361 स्वयं सहायता समूहों 30.65 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के 3100 लाभुकों के बीच 37.20 करोड़ रूपए, प्रधानमंत्री आवास योजना- शहर के 487 लाभुकों के बीच 10.95 करोड़ रूपए की राशि / परिसंपत्ति वितरित की गई । इसके अलावा लाभुकों को सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना और ग्रीन कार्ड समेत कई और योजनाओं का लाभ दिया गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, विधायक इंद्रजीत महथा की धर्मपत्नी तारा देवी और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा डीसी एवं एसएसपी सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :CBSE बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कभी भी, यहां देख सकते हैं आप…
इसे भी पढ़ें :Rajasthan में 29 IAS और 16 IPS इधर से उधर, टीना को पहली बार कमान
इसे भी पढ़ें :सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया Miss India 2022 का खिताब, देखें…
इसे भी पढ़ें :CM शिंदे का ऐलान, सस्ता होगा Petrol-Diesel
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :स्टाइलिश और स्पोर्टी यामाहा YZF-R15S ‘मैट ब्लैक’ में, कीमत जान चौंक जायेंगे आप










