spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla (HariOm Sudhanshu) : हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने प्रो. नंद कुमार केसरी के घर में भीषण डाका डाला। घर का मेन गेट का लॉक काट कर घर के अंदर घुसे डकैतों ने प्रो. केसरी के मुंह पर हाथ रख उनका गला दबाने का प्रयास किया। जब वो शोर मचाने लगे तो डकैतों ने उनसे कहा, कुछ नहीं करेंगे, आप चुप रहिये। उनके दोनों हाथों को बांध दिया गया। फिर पूछा, घर के अंदर कौन-कौन है। फिर उनकी मां रामदुलारी देवी के कमरे में गये। तब मां बाथरूम में थी। उनके बाहर निकलते ही मां-बेटे को हथियार का भय दिखाकर दोनों को ऊपर के कमरे में ले गये।

सोई हुई थी प्रोफेसर की पत्नी

वहां प्रो. केसरी की पत्नी डॉ सीमा सोई हुई थी। उन्हें भी जगाया गया। मां और बहू के सारे गहने उतरवा लिये। वहीं अलमीरा से 40 हजार रुपये नकद और करीब 8 लाख रुपये के गहने जेवरात बटोर लिये। करीब पौने घंटे तक डकैत घर के अंदर ही रहे। घटना को अंजाम देने के बाद सारे डकैत मां, बेटे और बहू के हाथ पैर बांध कर बड़े आराम से भाग निकले। दुस्साहसिक डकैती की यह वारदात गुमला के दुंदुरिया में बैंक कालोनी में रविवार की देर रात हुई। इधर, घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। वहीं एफएसएल और खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द कांड का खुलासा कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : मिसिर बेसरा के लिए काम करने वाले तीन माओवादी धराये, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया Miss India 2022 का खिताब, देखें…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan में 29 IAS और 16 IPS इधर से उधर, टीना को पहली बार कमान

इसे भी पढ़ें : बाइक की डिमांड नहीं पूरी हुई तो, यशपाल ने खुद के साथ ये क्या कर डाला, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...