spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मजदूरों और कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बढ़ाया न्यूनतम वेतन

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में काम करने वाले लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने श्रमिकों और कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू की गई हैं। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने गुरुवार को अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

आनंद ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया है। इससे महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी और असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्य तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इस कारण दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नए न्यूनतम वेतन की घोषणा की है। अब कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,357 रुपये से बढ़ाकर 20,903 रुपये करते हुए 546 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,499 रुपये से बढ़ाकर 18,993 रुपये करते हुए 494 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 16,792 रुपये से बढ़ाकर 17,234 रुपये किया गया है। सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,499 से बढ़ाकर 18,993 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार से मैट्रिक पास का और गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 20,357 से बढ़ाकर 20,903 रुपये किया गया है। स्नातक कर्मचारियों और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 22,146 से बढ़ाकर 22,744 रुपये कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश का फायदा उठा सेना के ट्रक में फेंका गया ग्रेनेड, पांच शहीद

इसे भी पढ़ें :PLFI से ताल्लुकात रखने वाला दारोगा नौकरी से बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें :11 DSP स्तर के अधिकारियों का Transfer, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :कहीं आपका अकाउंट तो नहीं, RBI ने रद्द किये 8 बैंकों के लाइसेंस

इसे भी पढ़ें :पलामू में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, फिर भी इसे ढूंढ रही पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: