Ranchi : झारखंड के करीब 8 लाख स्कूली बच्चों के खाते में साइकिल खरीदने का पैसा गया या नहीं, यह जानने की खातिर 22 दिसम्बर को समीक्षा बैठक की जायेगी, ताकि यह पता चल सके जिलावार कितने स्टूडेंट के खाते में पैसा गया और कितने के खाते में पैसा नहीं गया। खबर है कि करीब 6 लाख स्टूडेंट के खाते में पैसा भेजा जा चुका है, वहीं करीब 2 लाख बच्चों के खाते में 29 दिसम्बर तक पैसा भेज दिया जायेगा। CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पैसा भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कैंप में स्टूडेंट को साइकिल खरीदने के लिये पैसा दिया जा रहा है। गुजरे तीन साल से छात्र-छात्राओं को न तो साइकिल मिली थी और न ही पैसा दिया गया था। पहले साइकिल बांटने की योजना थी, पर कंपनी चयन नहीं होने के चलते ऐसा नहीं किया जा सका। कल्याण विभाग की तरफ से तीन बार टेंडर निकाला गया, इसके बाद भी बात नहीं बनी तब खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :4.50 लाख रुपये खर्च कर पति का करवा दिया खू’न…
इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे की क्या है प्लानिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जैक ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव… जानें
इसे भी पढ़ें :‘तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं’, ”दूसरी” की फिराक में बेदम दूल्हा…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी आज काशी की धरा से पूरे देश को देंगे बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें :नागपुर की सौर कंपनी में ब्ला’स्ट, कितनी चली गई जान… देखें












