spot_img

रांची में ढहा सरकारी स्कूल का भवन, एक की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास टांगरा टोली में शुक्रवार सुबह एक जर्जर सरकारी स्कूल की बिल्डिंग भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ये स्कूल काफी पहले से बंद पड़ा था और बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। पढ़ाई-लिखाई तो बंद थी, लेकिन रात में फेरी और मजदूरी करने वाले कुछ लोग यहां आकर सोते थे।

गुरुवार रात को करीब 5-6 लोग भवन के अंदर सोये हुये थे, तभी तड़के अचानक जोर की आवाज के साथ इमारत का हिस्सा जमींदोज हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि यह बिल्डिंग पहले ही ‘डेंजर’ घोषित थी, लेकिन लोग इसे रात का ठिकाना बनाये हुये थे। मौके पर पहुंची टीम ने मलबे को हटाया, शव को कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...