Garhwa : जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय गोविंद +2 उच्च विद्यालय, गढ़वा में मंगलवार को हुआ। उद्घाटन उपसचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रदर्शनी में सभी प्रखंडों के प्रथम चयनित वर्ग 6-8 तथा 9-12 वर्ग के प्रतिभागयिों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में 6 से 8 वर्ग समूह से 3 बच्चों पूजा कुमारी उच्च विद्यालय मोरबे, विकास कुमार मध्य विद्यालय टंडवा तथा पंकज कुमार मध्य विद्यालय खरौंधी का चयन किया गया। इसी तरह वर्ग 9 से 12 के समूह से आरके प्लस 2 मुखदेव हाई स्कूल से विकास कुमार को, आरके प्लस टू हाईस्कूल, रमुना से आकाश कुमार को तथा गोविंद प्लस टू हाई स्कूल गढ़वा से शुभम कुमार का चयन किया गया।
इंटर कॉलेज को भी प्रस्वीकृति
मौके पर गढ़वा विधायक व झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने यह जानकारी दी कि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गढ़वा जिले के तीन विद्यालयों व इंटर महाविद्यालय को स्थायी प्रस्वीकृति प्रदान की है। इनमें नगर उंटारी के अधौरा स्थित ठाकुर दयाल देव मानिक राज इंटर महाविद्यालय को विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन, गणित एवं जीव विज्ञान विषय में स्थायी प्रस्वीकृति प्रदान की गई है। गढ़वा स्थित शांति निवास उच्च विद्यालय गढ़वा एवं संत अंतोनिस उच्च विद्यालय कंजिया भंडरिया को प्रस्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री ने कहा कि उनके विशेष प्रयास से तीनों विद्यालयों को प्रस्वीकृति प्रदान कराई गई है। अब इन विद्यालयों को सुविधा सुविधाएं प्राप्त होंगी। इन्हें सरकार की ओर से अनुदान भी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आमूल चूल परिवर्तन हो रहा है। रचनात्मक एवं गुणात्मक सुधार तेजी से किया जा रहा है।
प्रस्वीकृति मिलने पर विद्यालय परिवार ने जताई खुशी
जिले के तीन विद्यालयों को प्रस्वीकृति मिलने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। विद्यालय के प्राचार्य कहा कि प्रस्वीकृति मिलने से विद्यालय, महाविद्यालय एवं छात्र छात्राओं को भी सहूलियत होगी। शांति निवास उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रौशना ने कहा कि विद्यालय परिवार लंबे समय से प्रस्वीकृति के लिए प्रयासरत था। उन्होंने भी मंत्री और सरकार के प्रति आभार जताया।
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें












