Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के एक कबाड़ दुकान में सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद तहलका मच गया। यह दस्तावेज एक कबाड़ चुनने वाले युवक के ठेले से मिले। वह उसे बेचने कबाड़ में ले गया था। इस बात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ को सील कर दिया और कबाड़ मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक युवक कबाड़ चुनने SDO के आवास के बाहर पहुंचा। SDO ने कबाड़ चुनने वाले से पूछताछ की, वहीं कबाड़ बेचने के स्थान के बारे में जानकारी ली। ठेले पर रखा सामान देख SDO दंग रह गये। ठेले पर सरकारी दस्तावेज मिले, जिनमें वोटर लिस्ट के अलावा कई अन्य अहम सरकारी कागजात थे। इस युवक को पकड़ लिया गया और उसे कबाड़ दुकान ले जाया गया। वहां कई सरकारी कागज मिले। SDO के आदेश पर मौके पर पहुंचे थानेदार ने कबाड़ को सील कर दिया।
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो




