Latehar : सरेंडर पॉलिसी “नई दिशा” से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिन्दर उर्फ लालदीप गंझू उर्फ कार्तिक गंझू पुलिस के सामने नतमस्तक हो गया। मौके पर पलामू के IG राजकुमार लकड़ा और लातेहार के SP अंजनी अंजन सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सरेंडर करने के बाद उसने पुलिस अधिकारियों से कहा, संगठन पहले से बहुत कमजोर हो गया है। मूल मकसद से भी भटक गया है। उसने अपने कई साथियों से भी नई दिशा सरेंडर पॉलिसी के तहत हथियार डाल देने की बात कही। लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र के जावाबार टोला लेवडाही में रहने वाला कल्टू साल 2004 में संगठन से जुड़ा था। गुजरे 20 वर्षों में उसने कई नक्सली कांडों को अंजाम दिया था। उसके नाम का आतंक कायम हो गया। उसका कद बढ़ता चला गया। संगठन ने उसे जोनल कमांडर बना दिया। वह मोस्ट वांटेड बन गया। झारखंड और बिहार के कई थानों में उसके खिलाफ 8 संगीन केस दर्ज है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार “नई दिशा” सरेंडर पॉलिसी के तहत लातेहार में अब तक 10 छोटे-बड़े नक्सली सरेंडर कर चुके है। वहीं करीब 19 छोटे-बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कई टॉप के कमांडर भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें




