spot_img
spot_img

गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गूगल ने पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किये। वहीं, गूगल ने पिक्सल वॉच 2 भी लॉन्च की है। पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन की शुरूआती कीमत 75 हजार 999 और 1 लाख 6 हजार 999 रुपये है। वहीं पिक्सल वॉच 2 की शुरूआती कीमत 39 हजार 900 रुपये है। यह भारत में कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे। गूगल का दावा है कि वह लंबे समय यानी 7 साल तक अपडेट देने वाली पहली कंपनी है। गूगल के डिवाइस भारत में फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल हैं।

पिक्सल 8 में धांसू कैमरा

पिक्सल 8 में रियर कैमरा 50MP + 12MP दिया गया है। फ्रंट कैमरा 10.5MP का है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में रियर कैमरा 50MP + 48MP + 48MP और फ्रंट कैमरा 10.5MP दिया गया है। दोनों फोन में टेंसर G3 प्रोसेसर मिलेगा। फोन की डिजाइन में भी चेंज है।

सिंगल चार्ज में 24 घंटे चलेगी स्मार्टवॉच

गूगल की पिक्सल वॉच 2 में पर्सनलाइज्ड हेल्थ, फिटनेस, सेफ्टी और प्रोडक्टविटी फीचर्स मिलेंगे। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, डेली रेडीनेस स्कोर, फॉल डिटेक्शन, हाई एंड लो हार्ट रेट नोटिफिकेशन और इमरजेंसी SOS फीचर्स दिये गये हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट, जीमेल, कैलेंडर और अन्य गूगल ऐप्स की सर्विस भी मिलेगी। बैटरी लाइफ में सुधार किया गया है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ सिंगल चार्ज में 24 घंटे चलेगी। वॉच 2 के साथ 6 महीने की फिटबिट प्रीमियम मेंबरशिप फ्री मिलेगी।

हर साल अक्टूबर में होता है मेड बाय गूगल इवेंट

गूगल हर साल अक्टूबर में अपने ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में पिक्सल फोन लॉन्च करता है। पहला पिक्सल फोन साल 2016 में लॉन्च किया गया था। इस साल का मेड बाय गूगल इवेंट न्यूयॉर्क में 4 अक्टूबर को भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ था। गूगल के यूट्यूब चैनल ‘मेड बाय गूगल’ पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

चौंका सकती है बिक्री

एनालिस्ट फर्म IDC के 2022 के एक डेटा के अनुसार, 2016 में पहला पिक्सल फोन रिलीज होने के बाद से गूगल ने कुल 2.76 करोड़ फोन ही बेचे। जबकि केवल 2021 में सैमसंग ने 27.2 करोड़ फोन बेचे। एपल ने इस दौरान 23.5 करोड़ फोन बेचे। यानी गूगल इन कंपनियों से अभी काफी पीछे है। वैसे, इन चुनौतियों के बावजूद, पिक्सल फोन के लॉयल फैन्स की एक बड़ी तादाद है, जो प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी की सराहना करते हैं। गूगल अब ज्यादा देशों में अपने पिक्सल फोन की उपलब्धता बढ़ा रहा है। इसके अलावा AI से लेकर कैमरे में बड़े बदलाव कर रहा है। इसलिए यह संभव है कि आने वाले सालों में पिक्सल फोन की बिक्री चौंकाये।

इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें

इसे भी पढ़ें :एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :रेमिडिसिवर इंजेक्शन को ऊंचे दाम में बेचा, गुनाहगारों को… जानें

इसे भी पढ़ें :अनाथ हो गया हीरालाल का परिवार… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...