Ranchi : रांची के नामकुम के तेतरीटोली की हाईटेंशन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की ऐसी वारदात हुई, जिसने लोगों को अंदर तक डरा दिया। कृष्णा कांत चौधरी और उनकी पत्नी कुछ देर के लिये घर से बाहर निकले थे। इसी बीच एक युवक चुपचाप घर में घुसा और सीढ़ी के पास रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर चलता बना। हैरानी की बात ये है कि चोर यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद फिर लौटा और इस बार किरायेदार रोशन कुमार का खाली सिलेंडर भी लेकर फरार हो गया। जब आसपास लगे कैमरों की जांच हुई, तो सच सामने आ गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक सिलेंडर लेकर जा रहा है। उसके साथ एक स्कूटी सवार भी नजर आ रहा है, जो इस वारदात में शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुये हैं। लोगों का कहना है कि “जब दिन में ही चोर घर में घुस जा रहे हैं, तो रात में क्या होगा?” स्थानीय लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े किये हैं। उनका आरोप है कि गली-मोहल्लों में गश्त नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।
दिनदहाड़े घर से सिलेंडर उठाकर फरार… देखें CCTV #ranchi #lpg #lpgcrisis #CCTV #jharkhand pic.twitter.com/U7k6h4149i
— KohramLive (@KohramLive) April 4, 2026








