Google Meet में नया ‘Waiting Room’ फीचर, अब ये टेंशन दूर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज के समय में ऑनलाइन मीटिंग्स का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन कई बार किसी का अचानक जुड़ना मीटिंग के फ्लो में रुकावट डाल देता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुये गूगल ने Google Meet में नया फीचर ‘Waiting Room’ पेश किया है। यह फीचर वर्चुअल इंतजार कक्ष की तरह काम करता है। किसी भी व्यक्ति को मीटिंग में शामिल होने के लिये पहले वेटिंग रूम में प्रवेश करना होगा। मीटिंग का होस्ट तय करेगा कि किसे मीटिंग में आने दिया जाये और किसे नहीं। जब तक होस्ट अनुमति नहीं देता, कोई भी मीटिंग में शामिल नहीं हो पायेगा। इस फीचर की खासियत ये है कि होस्ट प्रतिभागियों को एडमिट या डिनाई कर सकता है। जरूरत पड़ने पर प्रतिभागियों को दोबारा वेटिंग रूम में भेजा जा सकता है। होस्ट एकतरफा संदेश भेज सकता है, जैसे “मीटिंग 5 मिनट में शुरू होगी।” वेटिंग रूम में मौजूद लोगों की स्क्रीन पर संदेश दिखाई देगा, “आप सही जगह पर हैं, होस्ट जल्द ही आपको मीटिंग में शामिल करेंगे। गूगल के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत बनायेगा। इसे Google Calendar से मीटिंग बनाते समय “Video call options” में जाकर Turn On किया जा सकता है। यह फीचर 23 अक्टूबर से लागू हो चुका है और अगले 15 दिनों में सभी यूजर्स तक पहुंच जायेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीखों से कांप उठा लोहरदगा का ये गांव, क्या हुआ भयानक… जानें

Lohardaga : सोमवार की अहले सुबह लोहरदगा के भंडरा...

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...