Kohramlive : WhatsApp ने ग्रुप मेंबर्स के लिए नये फीचर वॉइस चैट (Voice Chats) फीचर को पेश किया है। यह नया फीचर, यूजर्स को ग्रुप में वॉयस कॉल के जरिए ऑडियो चैट करने की सुविधा देगा। फिलहाल इस फीचर को बीटा टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है। कंपनी जल्द इसे व्यापक रूप से जारी कर सकती है।
नए वॉइस चैट फीचर में यूजर को ग्रुप में कॉल आइकन की जगह नया ग्रुप ऑडियो कॉल्स का आइकन दिखेगा। इस आइकन पर टैप करके ग्रुप मेंबर्स ऑडियो चैट शुरू कर सकते हैं। अन्य ग्रुप मेंबर्स भी इसी आइकन पर टैप करके ऑडियो कॉल को ज्वाइन कर सकेंगे। अन्य ग्रुप कॉल की तरह वॉइस चैट फोन को रिंग नहीं करता है। ग्रुप मेंबर्स को केवल पुश नोटिफिकेशन मिलेगा।








