Kohramlive desk: Google Chrome दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्राउज़रों में से एक है, वेब ब्राउज़र भारत में लाखों लोगों के लिए कंप्यूटर और मोबाइल फोन दोनों पर पसंदीदा विकल्प है। ब्राउज़र की लोकप्रियता भी इसे हैकर्स के लिए एक संभावित लक्ष्य बनाती है। साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने वाली सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने हाल ही में Google Chrome के लिए अलर्ट नोट जारी किया है।
CERT-In ने कहा है कि जिन यूजर्स का क्रोम वर्जन 99.0.4844.74 से कम है उन्हे तुरंत इसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की जरूरत है। CERT-In ने क्रोम यूजर्स को कई खामी को लेकर चेतावनी दी है। इसमें बताया गया है कि इन खामी का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। ये चेतावनी क्रोम पीसी यूजर्स को दी गई है।
CERT-In के अनुसार इन खामी की वजह से रिमोट अटैकर्स आर्टिबिटरी कोड को एग्जीक्यूट कर सकते हैं। इसके अलावा वो सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शन को बायपास भी कर सकते हैं। साइबर कम्युनिटी के अनुसार Blink Layout, Extensions, Safe Browsing, Splitscreen, ANGLE, New Tab Page, Browser UI और GPU में हीप बफर ओवरफ्लो की वजह से ये खामियां मौजूद हैं। CERT-In ने कहा है कि इन खामियों की वजह से अटैकर्स टारगेटेड सिस्टम को आसानी से निशाना बना सकते हैं। हालांकि, गूगल क्रोम की ओर इन खामियां पर डिटेल्स में नहीं बताया गया है।
Google Chrome के पुराने वर्जन को अपडेट करें
यूजर्स अगर गूगल क्रोम के पुराने वर्जन को अपडेट नहीं करेंगे तो इससे साइबर अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है और उनकी निजी जानकारियां खतरे में रहेंगी ऐसे में सरकार की तरफ से इस वर्जन को अपडेट करने की सलाह दी गई है अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो यूजर्स हमले का निशाना बन सकते हैं।
Google Chrome को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के लिए इसे ओपन करें
इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद More वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Help के ऑप्शन पर जाना होगा और About Chrome पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपडेट गूगल क्रोम पर क्लिक करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बता है कि अगर आपको ये ऑप्शन नहीं मिल रहा है को इसका मतलब आप पहले से लेटेस्ट वर्जन पर मौजूद है। आखिरी में आपको Relaunch ऑप्शन पर क्लिक करना है। ब्राउजर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : न जाने कैसे युवाओं की फौज खड़ी हो गई विधानसभा के नजदीक, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो








