spot_img

रांची में 12 लाख का माल धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुये 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। SSP को बीती रात सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सासाराम (बिहार) से ब्राउन शुगर लेकर बस से रांची पहुंचने वाले हैं। सूचना के बाद सिटी SP के निर्देश पर कोतवाली DSP के नेतृत्व में टीम गठित की गई और न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के पास जाल बिछाया गया।

रात करीब 9:30 बजे न्यू मार्केट चौक मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक दिखे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोनू कुमार यादव (23) और अजय यादव (20) बताया। दोनों के सुखदेवनगर के रहनेवाले हैं। तलाशी में सोनू के पास से 43.85 ग्राम और अजय के पास से 17.34 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। साथ ही एक मोबाइल फोन, 720 रुपये नगद और रांची-सासाराम का रेलवे टिकट भी मिला। वैध कागजात नहीं दिखाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक दिन पहले ट्रेन से सासाराम गये थे और वहां से बबन साह और सूरज साह नामक व्यक्तियों से ब्राउन शुगर खरीदकर बस से रांची लौटे थे। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 52/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(बी), 22 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...