kohramlive desk : KBC यानी कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता अपार है। लोगों के पसंदीदा गेम शो में यह एक है। हर साल इस शो का इंतजार लाखों लोग करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी। जल्द ही अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन के साथ लोगों के मनोरंजन को दुगना करने आ रहा है. शो के रजिस्ट्रेशन तारीख की अनाउंसमेंट कर दी गई है।
Read More :#Koderma में 250 बेड का डेडीकेटेड #CovidCenter शुरू, CM #HemantSoren ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
सोनी चैनल ने 13 वें सीजन की दी जानकारी
सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर केबीसी के 13वें सीजन की जानकारी दी है। लिखा- ‘आ रहे हैं हैं फिर एक बार मिस्टर अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी के सवाल. तो उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरू हो रहे हैं #KBC13 के रजिस्ट्रेशंस’. पैन्डेमिक के इस घड़ी में भी लोगों की हौसलाफजाई करने केबीसी एक बार फिर शुरू होने वाला है।
Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा








