New Delhi : राजधानी का लालकिला मैदान में इस बार भी झमझम बारिश ने रावण दहन को चुनौती दी, लेकिन उमड़े जनसागर और नेताओं-हस्तियों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। लालकिला मैदान स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी में इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने रावण का पुतला दहन कर लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में कहा कि “यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। आतंकवाद जैसे दानव का दमन करना भी उतना ही आवश्यक है। भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसी भावना का परिचायक है।” इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में प्रतीकात्मक रूप से रावण के पुतले को जलाने के लिए तीर चलाया।
(वीडियो सोर्स: भारत के राष्ट्रपति/यूट्यूब) pic.twitter.com/g14946CkRP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
बारिश में भीगी परंपरा
नव श्री धार्मिक लीला कमेटी में बारिश के कारण आयोजन प्रभावित हुआ। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आना था, लेकिन मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बावजूद पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने भगवान राम का प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। भीगते दर्शकों का उत्साह देखने लायक था, चारों तरफ जयकारा आसमान को गूंजा रहा था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजयादशमी पर कहा कि “यह पर्व धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन हमें सिखाता है कि अधर्म और अहंकार की कभी जीत नहीं होती। हम सभी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें।”
#WATCH | दिल्ली: श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में रावण के पुतले का दहन हुआ। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
(वीडियो सोर्स: भारत के राष्ट्रपति/यूट्यूब) pic.twitter.com/K1Y8sXwKuA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025












