Kohramlive desk : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में हर साल 3 किस्तों में 6 हजार रुपए जमा करवाती है। इससे किसानों की आर्थिक मदद होती है। मोदी सरकार की PM Kisan Yojana के तहत अबतक 10 किस्तें आ चुकी हैं। 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जल्द ही किसानों के खाते में सरकार 11वीं किस्त ट्रान्सफर करने जा रही है।
इस योजना के तहत मिलने वाला पैसा आपको ई-केवाइसी करवाने के बाद ही मिलेगा, जिसके लिए आपको पीएम किसान के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी। सरकार ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख पहले 31 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 मई, 2022 कर दिया गया है।
ऐसे कराएं E-KYC
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दाहिने तरफ ‘किसान कॉर्नर’ नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पहले विकल्प ई-केवाइसी पर क्लिक करें. अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और सर्च पर क्लिक करें।
- अब आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपको मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा उसे दर्ज़ करें।
- आपका आधार कार्ड लिंक हो गया है और ई-केवाइसी पूरी हो गई है।
- इस योजना के जरिए से किसानों को हर चार महीने पर दो-दो हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये हर साल पैसे ट्रांसफर होते हैं।

ऐसे करें अपने ऐप्लीकेशन स्टेटस की जांच –
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर ‘किसान कॉर्नर’ पर क्लिक करें।
- अब ऑप्शन में से Beneficiary Status पर क्लिक करें स्टेटस देखने के लिए आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर जैसे कुछ डिटेल दर्ज करने होंगे।
- यह प्रोसेस पूरा करने के बाद आपका नाम लिस्ट में है या नहीं ये जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जेल में “माननीय” कर रहे मौज, देखिये छापेमारी में क्या-क्या मिला…
इसे भी पढ़ें : पहली ही बार ठोक डाला था 4 पुलिसवालों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सु साइड करने की फिराक में है दुखी तब्बसुम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : नाबालिग का किया था किडनैप, देखिये उसका क्या हुआ हाल














